किताबें

सिनेमा: विविध रंगरूप

 

सिनेमा विविध रंगरूप- किताब में क्या है!

किताब– सिनेमा विविध रंगरूप
विधा– आलोचना/ इतिहास
प्रकाशक– शुभम् प्रकाशन, कानपुर

किताब में लेखक, फिल्म समीक्षक तेजस पूनियां ने राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, गुजरात, कोंकणी, ओड़िया, मलयालम, तमिल भाषा की फ़िल्मों पर शोधपरक एवं इतिहास परक लेख लिखे हैं। उक्त भाषा के सिनेमा के आरंभ से लेकर वर्तमान तक की महत्वपूर्ण फिल्मों पर बात करते हुए तथ्यात्मक रिपोर्ट पेश की गई है। इसके अतिरिक्त किन्नर विमर्श के सिनेमा, स्त्री विमर्श, समलैंगिक विमर्श, पर्यावरण फिल्म, सांप्रदायिक सिनेमा पर “सिनेमा विविध रंगविमर्श” नाम से अलग से लेख लिखा है।

10 लेखों में विभाजित इस किताब में विभिन्न भारतीय भाषाओं की फिल्मों के चर्चित कलाकारों, अभिनेताओं, अभिनेत्रियों, फिल्म निर्माता, निर्देशक के साथ हुई बातचीत को सिनेमा के इतिहास एवं वर्तमान से जोड़ते हुए लेख में स्थान दिया है। इस किताब की भूमिका चर्चित सम्पादक, लेखिका, ब्लॉगर एवं गुजरात साहित्य अकादमी द्वारा पुरुस्कृत ‘प्रीति अज्ञात’ ने लिखी है।

इसी वर्ष 2023 में प्रकाशित हुई इस किताब को अमेजन और फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है। इस किताब पर आपके तर्कसंगत लेखों और प्रतिक्रियाओं की प्रतीक्षा रहेगी। यह किताब केवल हार्ड बाउंड में उपलब्ध है।

सिनेमा विविध रंगरूप (Cinema Vividh Rang Roop) को अमेजन से खरीदने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Facebook Comments Box
Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!